चित्रकूट: मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा बाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास महाराज की उपस्थिति में बाल्मीकि आश्रम लालापुर में रामायण महाकाव्य के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेष के मुख्यमंत्री का कल तक कार्यक्रम यहां के लिए लगा था, लेकिन किसी कारणवश स्थगित हुआ और आज यहां पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि है, यहां पर रज-रज व कण-कण में भगवान श्रीराम का वास रहा है तथा महर्षि वाल्मीकि ने यहां पर तप किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में पवित्र स्थानों पर संस्कृति विभाग के माध्यम से धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि की जयंती का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। चित्रकूट पवित्र धाम है, यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा तमाम योजनाएं पूर्ण हुई है तथा निर्माणाधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास की योजनाएं लागू कर प्रदेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका लाभ देश व विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को मिलेगा। प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए पैसा दे रही है। चित्रकूट जनपद में प्रथम फेज के कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। द्वितीय फेज के निर्माण के लिए जनपद को लगभग 25 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जिसमें साढ़े 12 करोड़ रुपए लालापुर के विकास के लिए दिया गया है। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्य समय पर गुणवत्ता पूर्ण कराएं। प्रदेश सरकार ने चित्रकूट तथा लालापुर क्षेत्र के विकास के लिए सांस्कृतिक केंद्र की भी स्थापना किया है। जिसको पार्टी ने संकल्प पत्र में भी शामिल किया था। कहां की महापुरुष हमारे आदर्श हैं, पारिवारिक द्वन्द के कारण सामाजिक ताना-बाना कमजोर हुआ है, महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम के मार्मिक वर्णन रामायण में किया है, उनको हम आप उतारे तो निश्चित रूप से हम लोग आध्यात्म की ओर जाएंगे। प्रदेष के मुख्यमंत्री लगातार पर्यटन विकास की चिंता करके कार्य करा रहे हैं। आपको इसका सीधा प्रमाण आज बाल्मीकि की धरती पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 58 हजार ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर व्यवस्था करके लोगों को ग्राम में लागू योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज चित्रकूट में बाल्मीकि आश्रम लालापुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है इसके अलावा जनपद के विभिन्न हनुमान मंदिर, राम मंदिर में भी जयंती रामायण पाठ आदि करा कर मनाया जा रहा है। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पर्यटन मंत्री के द्वारा जनपद में काफी विकास कार्य पर्यटन के हुए हैं। आज बाल्मीकि आश्रम के फेज टू का भी शुभारंभ भूमि पूजन, शिलान्यास किया गया है। पर्यटन की और भी जनपद में विकास की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं पूरे क्षेत्र का विकास हो रहा है। यहां की जनता को लाभ मिलेगा और जनपद चित्रकूट को पर्यटन के मानचित्र में स्थापित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की यह बहुत ही पवित्र धरती है। उन्होंने कहा कि जो इस गांव की समस्या है, उसका निस्तारण किया जाएगा तथा बाल्मीकि आश्रम का पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कहा कि चित्रकूट में भगवान श्री राम ने 12 वर्ष के वनवास का कालखंड यहां पर गुजारा है, यहां पर पर्यटन की असीमित संभावनाएं हैं। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों में देश के लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रदेष के मुख्यमंत्री ने पर्यटन की दृष्टि से बहुत सी योजनाएं लागू की है।
गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और संतों तथा अनेक महापुरुषों की जननी रही है, अनेक महावीर व पराक्रमों ने इस देश को बढ़ाया है। चित्रकूट में महर्षि बाल्मीकि ने तपस्या किया है, कठोर तप साधना से यह महर्षि बने हैं। बाल्मीकि आश्रम व असावर माता का लगातार पर्यटन विकास प्रदेष के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।
महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर के महंत भरत दास महाराज ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि आश्रम तपोस्थली में जयंती मनाने का कार्यक्रम कुछ वर्षों से प्रारंभ हुआ है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे देश में मनाई जाती है। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना किया है। यहां पर भगवान श्री राम अपने वनवास काल में कठिनाइयों को पार करते हुए आए थे और फिर यहां से अयोध्या लौटे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने भगवान श्री राम के जन्म के पहले ही महाकाव्य रामायण की रचना किया है। इस पर्वत का कण-कण महत्वपूर्ण है, यहां पर भगवान विराजमान है। बाल्मीकि आश्रम के तट पर द्वितीय तमशा नदी भी बह रही है।
कार्यक्रम के दौरान निर्मोही अखाड़ा के महंत शिवराम दास महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के महंतसत्य प्रकाश दास महाराज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर भास्कर वर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाष खरे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आलोक पांडेय, प्रेम लाल बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रंजना उपाध्याय, रामेद्र गौतम, जगदीश गौतम, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, ग्राम प्रधान केदारनाथ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आम जनमानस मौजूद रहा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.