*सपाईयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती*

 

चित्रकूट: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जनपद चित्रकूट में महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती उनके चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलाब खान ने कहा भगवान बाल्मीकि तत्कालीन समाज को अपने विचारों और कार्यों से विकास परक और मानवतावादी रास्ता दिखाया। आज हजारों साल बीत जाने के बावजूद भगवान बाल्मीकि के विचार समाज के लिए अतिउपयोगी हैं। जिला महासचिव फराज खान ने कहा कि भारत में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया ने चित्रकूट की पावन धरती पर रामायण मेला की स्थापना कर दलितों, पिछड़ों, वनवासियों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने का काम किया। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहां कि महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित ग्रंथ रामायण आधुनिक समाज को सिखाता है कि कैसे भगवान राम वंचितों पिछड़ों और वनवासियों को साथ लेकर अन्याय अत्याचार का प्रतीक रावण का वध किया और एक अहंकारी सत्ता को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि नारी शक्ति का प्रतीक माता सीता को अपने आश्रम में आश्रय देकर नारी संरक्षण एवं उनके अधिकारों मान सम्मान की रक्षा किया। समाज में एकता और अखंडता का संदेश दिया, लेकिन वर्तमान की राम के नाम पर सत्ता प्राप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने समाज में वैमनस्यता फैला रही है। भाजपा राज में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ अन्याय और अत्याचार चरम पर है। इस अवसर पर रामकिशोर कुरील, राम प्रसाद वर्मा, उमाकांत यादव, मोहम्मद रेहान, तीरथ वर्मा, विजय गौतम, राधे यादव, लतीफ सौदागर, पप्पू जायसवाल, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट