उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर – जनपद के विधानसभा बदलापुर के सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज में 01 एवं 02 नवंबर 2022 को बदलापुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र के द्वारा विकास भवन के सभागार में महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन सभी योजनाओं का स्टाल लगाकर बैनर व पोस्टर के माध्यम से सभी विभागों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिस भी विभाग का स्टाल लगेगा उसके विशेषज्ञ व संबंधित अधिकारी वहां पर मौजूद रहेंगे लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर करेंगे। जैसे यदि कृषि विभाग का स्टाल लगता है तो वहां पर रोटावेटर ट्रैक्टर व कृषि संबंधित सभी यंत्र व उसके विशेषज्ञ लोगों को उसकी जानकारी बताएंगे गरीबों के लिए आवास योजना व दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने के बारे में व पात्र लाभार्थियों का तुरंत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा ।आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा व मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क दवाओं का वितरण होगा।
बदलापुर महोत्सव में 251 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया है केरला के राज्यपाल आरीफ मोहम्मद व समाज कल्याण मंत्री आशीम अरूण वर वधू को आशीर्वाद देंगे व बदलापुर जनता के उद्बोधन करेंगे शाम को देश के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से यह आयोजन भव्य व सफल होगा सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ।मिश्रा ने बदलापुर विकास के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि आईटीआई कॉलेज ,फायर स्टेशन ,बस स्टेशन के साथ बजारो में रोड़ का जाल बिछा दिया गया है बिजली विभाग का वर्कशॉप व फ्लाई ओवर बदलापुर में बनने जा रहा है इस कार्यकाल में मेरा प्रयास रहेगा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को बदलापुर जनता को मिले व यह विधानसभा पूरे उत्तर प्रदेश में विकसित विधानसभा के नाम से जाना जाए
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, पी0डी0 जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.