*पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र रीता सिंह द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर पति-पत्नी में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया ।

आवेदिका सुशील पत्नी अजय हरिजन निवासी सिद्धपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने प्रार्थना पत्र दिया कि पति एवं ससुरालीजन साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करते है। दहेज की मांग करते है एवं ससुराल में अपने साथ नही रख रहे है। प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र रीता सिंह एवं उनकी टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर, द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने के लिए सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें ।

इस मौके पर महिला आरक्षी सुरुचि चैधरी, महिला आरक्षी रक्षा यादव आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट