भाजपा युवा मोर्चा जौनपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के जिला कार्यालय पर हुआ सम्पन्न 

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज जौनपुर के भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रदेश महामंत्री भाजयुमों वरुण गोयल ने पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक शिक्षा दीक्षा तथा कार्यपद्धति में दक्ष बनाने की प्रशिक्षण दी गई, कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें हर सत्र में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का सुभारम्भ करते हुये प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार में युवाओं के जीवन को आसान बनाने वाली तमाम योजनाएं है। जिनका लाभ युवाओं को उठानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपने मेहनत और हुनर के दम पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता हैं।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, सचिन तिवारी, शशांक सानू,हरिओम गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, जिला मंत्री रुपेंद्र सोनकर, अभिषेक सिंह मोनू, एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

 

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर