उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवीनतम संचालित प्रकल्प पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल जी ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नानाजी कृषि परिसर में कुलपति प्रो भरत मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से पेड़ लगाया। इस मौके पर गोपाल जी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व गोपाल जी ने कृषि परिसर में स्थापित भारतरत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.