उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट तहसील मऊ में जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी की अध्यक्षता में एवं तहसील राजापुर में तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में मासिक किसान पँचायत सम्पन्न हुई। मऊ एवं राजापुर में किसानों की निम्नलिखित समस्याओं सम्बंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मऊ व राजापुर को दिया गया।
तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि दर्जनों गांवों प्रसिद्धपुर, बछरन, गनीवा, चनहट, अर्जुनपुर, रमपुरिया, गढधुपुर, सिकरिया तौरा, जमहिल सहित दर्जनों गांवों में किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। लगभग 200 जंगली जानवरों का आतंक छाया हुआ है। किसानों की फसल पूर्णतया बर्बाद हो चुकी हैं। आगामी रबी की फसल नही बो पायेगा यदि इन जानवरों को संरक्षित नही किया गया तो किसान भूखमरी की कगार पर आ जायेगा। पिछले कई वर्षों से जानवरों ने आतंक व्यप्त कर रखा है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि बरद्वारा साधन सहकारी समिति को पुनर्जीवित करते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। समितियों में खाद की उपलब्धता नही है। जल्द सुनिश्चित कराई जाए। रबी की फसल को देखते हुए नहरों की सिल्ट सफाई समय से कराई जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जल निकाशी न होने के कारण जल भराव हो रहा है। जिससे मच्छरों का अंबार लगा हुआ है, लोग बीमार हो रहे हैं। स्वस्थ्य विभाग पंचायतों में किट नाशक दवाइयों का छिड़काव कराए, जिससे बीमारी से निजात मिल सकें। युवा बिंग जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह फौजी ने बताया कि अतिबृष्ट के चलते किसानों की तिलहन की फसल नष्ट हो गई हैं। जिसका मौके पर जा कर मुआयना कराते हुए समय रहते मुवाबजा दिलाया जाएं, पशु विभाग में शोपीस बनी एम्बुलेंस को संचालित कराया जाए। जिससे पशुओं को समुचित उपचार मिल सके। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि चकबन्दी के दायरे में संचालित ग्राम पंचायतों के लेखपालों की सूची एंव खतौनी की शुल्क सूची चष्पा कराई जाए, जिससे किसान ठगी का शिकार होने से बच सकें।
इस मौके पर नरेश तिवारी, रमेशचन्द्र पाठक, पप्पू सिंह, शत्रुघ्न सिंह, बिजय कुमार, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, प्रेम सिंह, रामबालक पाल, उदयनारायण सिंह, बीरेंद्र पटेल, राज पांडेय, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.