रामजन्म का मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

जौनपुर (खुटहन)। सद्गुरु रामलीला समिति के तत्वाधान में दौलतपुर गांव में सोमवार की रात रामलीला का शुभारंभ हुआ।रामलीला के पहले दिन राम जन्मोत्सव से तड़का वध तक की लीला का सफल मंचन किया गया।रामलीला का उद्घाटन प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने किया।

 

रामलीला के प्रथम दिन सोमवार की रात स्थानीय कलाकारों द्वारा पिछले 63 वर्षों से होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ किया गया।प्रथम दिन भगवान राम जन्म का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए।पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद मानव स्वरूप में चार भाई का रूप में भगवान राम के अयोध्या में अवतरित होने पर राजा दशरथ,तीनों रानियां व प्रजा जन में खुशियां छा गई। कौशिल्या ने श्रीराम,रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण व शत्रुघ्न,रानी कैकेई ने भारत को जन्म दिया।पूरा पंडाल राम जन्म की खुशी में श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाएं सोहर गाने लगी।इसके पहले रामलीला का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने कहा की आज की युवा पीढ़ी को रामलीला मंचन के माध्यम से संस्कृति व सभ्यता सीखनी चाहिए।इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गगन दुबे, उपाध्यक्ष विनीत तिवारी,संरक्षक जवाहरलाल दुबे,परमात्मा दुबे,दिनेश दुबे,अवधेश दुबे,बृजेश दुबे व पूर्व प्रधान राजेश पांडेय उपस्थित रहे।