गोपाष्टमी पर डीएम ने किया गौ पूजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: गोपाष्टमी के अवसर पर श्याम कृपा गौ सदन में गाय माता का पूजन एवं उनको मिष्ठान वितरण कर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द एवं श्याम कृपा के गौ सेवकों बाल गोपाल वेद पाठी छात्रों के मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कर्नाटक से आए हुए शिमला प्रजाति के आम के पौधे का रोपण भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रगतिशील किसान योगेश जैन द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती बासमती धान एवं आधुनिक ढंग से बागवानी मे थाई पिंक अमरूद एवं रेड लेडी पपीता, छोटी प्रजाति के नींबू के पेड़ जिनमें फल आ गए हैं। मौसमी आंवला एवं हल्दी का भी प्रयोग देखा एवं कहा कि इस मॉडल को यहां के किसानों को भी देखकर अपनाना चाहिए। गौ आधारित खेती आज की जरूरत है। ऑर्गेनिक खेती किसानों को बेहतर लाभ दे सकती है। इंडियन बैंक के एलडीएम दीपक कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन जिलाधिकारी के साथ किया। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, सौरभ जैन, जवाहर यादव, मनोज कुमार, रामरूप पटेल, जगदीश मलखान आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: