*यातायात पुलिस ने खुटहा में यातायात जन जागरूकता संगोष्ठी का किया आयोजन*

यातायात नियमों एवं संकेतों के सम्बन्ध में किया जागरूक*

 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: यातायात माह नवम्बर के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात एसपी सोनकर की अध्यक्षता में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा बाल शिक्षा सेवा निशुल्क संस्थान ग्राम खुटहा में यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं बच्चों को बताया कि दो व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेेट अवश्य लगाये आपका जीवन बहुमूल्य है इसलिए अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना बहुत ही आवश्यक है। बच्चों को बताया कि आपके परिजन जब भी घर से दो पहिया लेकर निकले तो उन्हें हेलमेट लगाने के लिए जरूर याद दिलाये। सड़क पर हमेशा अपनी बायीं तरफ ही वाहन चलाए। जब तक आपकी उम्र 18 वर्ष हो जाए तब आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें फिर तब वाहन चलाए। ग्रामवासियों को बताया कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल न दे। बच्चें वाहन चलाने के लिए जिद करें तो उन्हे समझाये। सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क एवं अपने दिमाग को स्थिर रखे तथा अपने सामने से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखे। इसी क्रम में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि वाहन चलाते समय अधिकतर वाहन चालक अपने मोबाइल में बात करते रहते है। जिससे दुर्घटना हो जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का बिल्कुल प्रयोग न करे तथा हेडफोन भी न लगाये। मोबाइल का प्रयोग करने से आपका मन डाइवर्ट हो जाता है और आपका ध्यान मोबाइल में रहता है जिससे अधिकतर दुर्घटना हो जाती है, सड़क पर चलते समय सड़क पर बने यातायात संकेतों का ध्यान रखे तथा संकेतों का पालन करे। शराब पीकर वाहन न चलाए न ही किसी भी व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाने दे, अक्सर शादी विवाह या किसी सामारोह में जाते समय वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। आप जब भी बाहर जाते है तो आपके परिवार के सदस्य आपके आने का इंतजार करते है। इसलिए जब भी बाहर निकले दो व चार पहिया वाहन चलाते समय हेमलेट, सीटबेल्ट अवश्य लगाये तथा तेज गति से वाहन न चलाए। तेज गति से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को बताया कि अपने नई उम्र के बच्चों को वाहन से बाहर जाते समय समझाये कि तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलाये। यातायात प्रभारी ने संस्थान में पढ़ रहे बच्चों को यातायात नियमों एवं यातायात संकेतों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं उपस्थित समस्त से यातायात नियमों का पालन करने के लिए बताया गया। संगोष्ठी में संस्थान के बच्चों में एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया जिन बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें क्षेत्राधिकारी एवं यातायात प्रभारी द्वारा पुरस्कार देककर उत्साहवर्धन किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संगोष्ठी में समाजसेवी रामबाबू गुप्ता, आरक्षी यातायात आशाराम गौतम, आरक्षी यातायात देवेन्द्र राजपूत, आरक्षी यातायात नौशाद खां व संस्थान के राजकरन समस्त शिक्षक गण व ग्रामवासी तथा संस्थान के बच्चें उपस्थित रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट