उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा’ के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा लमियारी पुल के पास से अभियुक्त इमामुलहक उर्फ अशध पुत्र लल्लन निवासी पठन का पुरवा, सुमित कुमार गौतम पुत्र सूरज पाल निवासी मूरतगंज बस स्टाप थाना कौखराज जनपद कौशाम्बी को डीसीएम वाहन में 7 बैल ठूस-ठूस कर भरकर गौवध के लिए ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लोहे की 1 चापण व 1 रेती बरामद की गयी। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वाहन स्वामी धनराज सिंह पुत्र मेलर सिंह निवासी पसऊली सहिजान कलस रोबर्टसगंज जनपद सोनभद्र गौवंशों को वाहन में लदवाकर भाग गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सरधुवा में गौवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक सत्यमपति त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता, आरक्षी बब्बू राजा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.