उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार।।
खुटहन(जौनपुर) भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से किसान और नौजवान बर्बाद हो रहा है, आवारा पशुओं से किसानो की फसलें चौपट हो रही है तो नौजवानों के हाथों से रोजगार छीना जा रहा है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने मंगलवार को भिवरहां बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा।
जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने भाजपा सरकार सार्वजनिक संस्थाओ को बेच कर उद्योगपतियों के हांथ की कठपुतली बन गयी है। नौजवानों को बेरोजगार किया जा रहा है। छोटे मछोले व्यापारियों के सामने घोर संकट खड़ा हो रहा है। श्री मिश्र ने भाजपा सरकार को सम्प्रयिक भावनाये में भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को लडा रही है। जन सभा को विनोद त्रिपाठी, सत्यनारायण तिवारी, परवेज अहमद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश उपाध्याय, योगेन्द्र दूबे, भोलानाथ उपाध्याय, दूधनाथ यादव, मोहर्रम अली,ओम प्रकाश तिवारी,डा.रमेश चंद्र बिंद,विशुनचंद यादव, मिठाई लाल यादव, देवेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.