राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थो के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद तथा आरक्षी वीरपाल द्वारा अभियुक्त राहुल रैकवार पुत्र रामबाबू निवासी अकबरपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 1 किलो 100 ग्राम सूखा गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोंग पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.