उपजिलाधिकारी विनय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली  महाराजगंज मंगलवार को उपजिलाधिकारी विनय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। राजस्व 17 पुलिस 9 विकास 17 आपूर्ति 1 विद्युत 7 अन्य 9 कुल 60 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 6 का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने जल्द से जल्द सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण करने का निर्देश दिया। न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष संख्या 5 के पास दीवार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस की जगह सम्मूर्ण समाधान दिवस का पर्चा चस्पा हुआ था जो कई दिनों से लगातार चस्पा हुआ है लेकिन फिर भी किसी की नजर नहीं पड़ी जो पूरी तहसील में चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर तहसीलदार व पुलिस अधिकारी अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विनीत मिश्रा रायबरेली