*एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले गिरोह के अपराधी को 2 देशी बम के साथ किया गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राधेश्याम सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रवि पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी कौवा थाना करछना जनपद प्रयागराज उप्र को 2 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 6 विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों के बरामद किये गये। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद प्रयागराज के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी प्रवीण पाण्डेय, गोलू भार्गव आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट