*ब्रेकिंग न्यूज़* *चोरों ने उड़ाया एटीएम से चालीस हजार रुपये,*

*पिड़ित लवकुश साहू ने कोतवाली नगर में दिया तहरीर,*

 

*पिड़ित ने कोतवाली नगर मे तहरीर दि*

 

 

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि /सुल्तानपुर-चोरों ने एटीएम कार्ड से उड़ाये चालीस हजार रुपये। पीड़ित लवकुश साहू ने बताया कि कुड़वार नाका स्थिति पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन लगा हुआ है जहां पर पिड़ित लवकुश साहू पुत्र राम अभिलाष साहू निवासी ग्राम पलहीपुर थाना कोतवाली नगर ने एटीएम कार्ड से पैसा निकालने गया।किसी ने पिड़ित का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया।चोरी हुयें एटीएम कार्ड द्वारा चोरों ने पिड़ित के खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिया।जब पैसा गायब होने की सूचना पिड़ित को हुई तो पिड़ित ने इसकी लिखित सूचना कोतवाली नगर में दिया।पीड़ित ने बताया कि दिनांक 13-12-2022 से पंजाब नेशनल बैंक में कई चक्कर लगायें बैंक में कोई सुनवाई न होने पर कोतवाली नगर में तहरीर दे दिया गया।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे उत्तर प्रदेश लखनऊ