क्रिसमस डे मनाने से बचे ,तूलसी पूजन करे- महंत हरिओम महाराज 

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

जौनपुर(थानागद्दी) क्रिसमस डे मनाने से बचे हिन्दू समाज के लोग ,आज के दिन को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाय।हमे अंग्रेजों के त्योहार का विरोध कर हिदुओ के त्यौहार पर विशेष बल देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों में हिंदुत्व की भावना दिखाई पड़े उक्त बातें केराकत के उदयचंदपुर स्थित देवदत्त गैस एजेंसी के परिसर में तुलसी पूजन व शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में झांसी के सिद्धेश्वर पीठ के महंत महाराज हरिओम पाठक ने कही।

रविवार के दोपहर में गोमतेश्वर महादेव केराकत से सम्भल ब्रम्ह बाबा थानागद्दी तक चार किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के 250 लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान धार्मिक नारे भी लगाये गये।उसके बाद वापस शोभायात्रा देवदत्त गैस एजेंसी उदयचंदपुर परिसर में जाकर समाप्त हुई।

जहां महंत हरिओम पाठक महाराज ने जनता को संबोधित किया और कहा कि सभी हिन्दुओ को संगठित होकर अपने संस्कृति को बचाने के लिए अंग्रेजों के त्यौहार से बचने चाहिए। घरों में प्रतिदिन तुलसी पूजन करने चाहिए,माता पिता के पैर पूजा करनी चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन मुकेश सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद दुबे ने किया।