*जनपद के सभी समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

*जनपद के सभी समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

दिव्यांग जनों की सेवा हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम अंबेडकर नगर इकाई द्वारा जिला पंचायत सभागार में जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम संगठन के राष्ट्रीय एडवोकेसी प्रमुख अशोक द्विवेदी एवं सी पी वर्मा ने संयुक्त रूप से ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत भारत माता एवं सूरदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन कर किया। इस मौके पर सक्षम संगठन के जिले भर के पदाधिकारी एवं सदस्य गढ़ एक साथ एकत्रित हुए। प्रथम सत्र में जिले के विभिन्न संस्थाओ के अध्यक्ष गण ने समाज मे व्याप्त खामियों एवं उसके निवारण पर गहन विचार विमर्श कर उसको दूर करने का संकल्प लिया। दूतीय सत्र में सक्षम के राष्ट्रीय एडवोकेसी प्रमुख एवं राष्ट्रीय करिकारिणी सदस्य अशोक द्विवेदी ने सक्षम संस्था के कार्य पद्धति एवं दिव्यांगता के अलग-अलग प्रकार पर प्रकाश डालते हुए कहा 2016 में भारत सरकार ने कानून में संशोधन कर दिव्यांगता के प्रकार को सात से बड़ाकर 21 कर दिया है। अब हमारा आपका यह दायित्व बनता है हम गांव गांव पहुँचकर हम ऐसे सभी लोगों को जागरूक कर उनका प्रमाण पत्र बनवाये, जो दिव्यांगता की सूची में आते हैं जिससे सरकार द्वारा दिव्यांगजनो को दी जाने वाली सुविधाओ का वे लाभ उठा सके। सक्षम संस्था के अध्यक्ष मान सिंह उर्फ मानस वर्मा ने कहा हमारा संगठन हर सप्ताह ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर उन्हें उनके अधिकार से अवगत करवाते हुए सक्षम संस्था द्वारा चलाई जा रही शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबी योजना के बारे मे बताया जाता है, उन्होंने कहा हमारा लक्षय दिव्यांगजनो का संपूर्ण विकास करना है जिससे वह आत्म निर्भर बन सके। इस मौके पर जिले मे समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अग्रणी कार्य करने वाले समाजसेवियों को राष्ट्र सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रुप से संस्थागत प्रवीण कुमार गुप्ता, राजन सुमन, अंशु बग्गा, आशुतोष सिंह, नितिन वर्मा, पुष्पा पाल, विषु सलूजा, सूरज गुप्ता, कमलेश मिश्रा, अरुण वर्मा, निलेश यादव,पुष्पापाल, संध्या सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, रविंद्र राजभर, डॉक्टर प्रतिमा दास, इसाक अंसारी आदि को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं तुलसी दिवस के अवसर पर एक-एक तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ व्यक्तिगत रूप से समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले एवं 6 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 80 समाज सेवियो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संचालन के साथ साथ कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने मे यूथ आईकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर सक्षम संस्था के जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा दास, मनोज गुप्ता, रमा नंदन पांडे, विकास यादव, संतोष खत्री, पद्माकर सोनी,सत्य प्रकाश आर्य, प्रदीप सैनी,नीरज मौर्य, सूरज गुप्ता, संजय वर्मा, अंबरीश वर्मा,आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर