*नियमानुसार होना चाहिए पोषाहार वितरण – डीएम* 

उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को डिस्टिक कन्वर्जेंस प्लान कमेटी ( जिला पोषण समिति ) की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या पर चर्चा हुई। इसके बाद बीएचएसएनडी सत्र पर गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं, एचएसएमडी सत्र पर बच्चों का वजन, टीकाकरण एवं सत्र स्थलों पर आने वाले योग्य दंपतियों, गर्भवती महिलाओं की ब्लॉक वार पर्यवेक्षण, संभव अभियान, आंगनवाड़ी केंद्र अनुपूरक पोषाहार, आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने एवं निरीक्षण रिपोर्ट, एनआरसी स्टेटस, आगनबाडी केंद्र निर्माण की प्रगति, आंगनवाड़ी केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, महानिदेशक राज्य पोषण मिशन द्वारा जारी कन्वर्जेंस एक्शन प्लान क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा बिंदुवार हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिसकी अनुपालन आख्या नहीं आई है वह तुरंत भिजवाए। उन्होंने कहा कि जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है, वह मिल रहा है कि नहीं। कहा कि कितने लोगों को मिला है, उसको भी दर्शाए। उन्होंने कहा कि बीएचएसएनडी सेशन के अंतर्गत रिपोर्ट प्रतिदिन आनी चाहिए। जिसकी नहीं आती है उसकी नोटिस भेजें एवं डाटा की शुद्धता भी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण नियमानुसार होना चाहिए। एनआरसी स्टेटस के अंतर्गत उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जो केस आती है उसको साझा करें। उन्होंने कहा कि इसमें अगले मीटिंग में 90 प्रतिशत तक वृद्धि होनी चाहिए। पोषण विभाग व स्वास्थ्य विभाग को कहा कि इसमें फर्जी डाटा न भरे, डाटा विश्वास पात्र होना चाहिए। उन्होंने सभी एमवाईसी व सीडीपीओ से कहा कि गर्भवती महिलाओं की इंट्री सही होनी चाहिए, इसको सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी बीके महान, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, परियोजना निर्देशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट