पुलिस अधीक्षक ने किया भरतकूप थाने का औचक निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने थाना भरतकूप का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं महिला हेल्प डेस्क में आगन्तुक रजिस्टर का अवलोकन कर डियूटी में नियुक्त महिला आरक्षी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नववर्ष के दृष्टिगत मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम, पैदल गस्त एवं रात्रि गस्त, सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों पर को प्रभावी करने के लिए निर्देश दिए एवं थाना पर आने वाले आगन्तुकों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने के लिए भी निर्देश दिए। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन भरतकूप थाने का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, पीआरओ प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट