नारी शिक्षा जागृति की संवाहक थी माता सावित्रीबाई फुले – राजेश सिंह
उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारत की पहली महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फूले की १९२वी जयंती उपनिबंधक राजेश सिंह, डॉ महेन्द्र कुमार उपाध्याय विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, राम सिंह पूर्व अपर जिलाधिकारी, डॉ अमित सिंह प्रवक्ता तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, डॉ संग्राम सिंह की उपस्थिति में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
राजेश सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा जागृति की संवाहक थी। डॉ महेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सावित्रीबाई कवि, लेखिका, समाज सुधारक थी। रामसिंह ने कहा कि जन्मदिन को बालिका शिक्षा के रुप में मनाना चाहिए। डॉ अमित ने कहा कि फुले दम्पति का शिक्षा में विशेष योगदान है। डॉ संग्राम सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में संगीता सिंह चंदेल, गीता देवी, नगीना, शौरभ, कृष्णकांत, अवनीश, दिनेश, शैलेन्द्र, जितेन्द्र सिंह, मोसीन अली, धीरेन्द्र सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ संग्राम सिंह जिलाध्यक्ष यूटा ने किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.