*पूर्वांचल के गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे जयराम वर्मा को जयंती पर किया याद*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।

जनपद अंबेडकरनगर इल्टीफातगंज चौराहा स्थित पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय जयराम वर्मा की जयंती का कार्यक्रम सफल संपन्न कराया गया जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत भारतीय जनता पार्टी शिव नायक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा एवं जयराम जनता इंटर कॉलेज नाउसांडा के सभी सम्मानित टीचर गण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉ गयादीन सिंह भारती मंडल अध्यक्ष भाजपा सदाराम वर्मा अजय प्रकाश वर्मा राम भरत वर्मा राम प्रकाश वर्मा केशो राम वर्मा रामकुमार मौर्य अनिल कुमार मौर्य सभापति विश्वकर्मा आदि सैकड़ों लोगों द्वारा स्वर्गीय जयराम वर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आम समाज से स्वर्गीय वर्मा के किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं आदर्श चरित्र से सीख लेने की अपील की कार्यक्रम संपन्न कराने के साथ-साथ मिष्ठान वितरण तथा जलपान की व्यवस्था भी की आर ए बी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा जी द्वारा स्कूल में भी स्थापित स्वर्गीय जयराम वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम सफल संपन्न कराया श्री वर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम जनमानस की भावनाओं के प्रति स्वर्गीय जयराम वर्मा को एक बेहतर संघर्षशील कुशल नेतृत्व करता एवं जनता के हितों की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष कर उन्हें राहत एवं न्याय दिलाने का कार्य किए जाने के तरफ आम जनता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी समाज को सीख लेने हेतु संकल्प दिलाया।

रिपोर्ट- अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अंबेडकर नगर।