*धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती*

*धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती*

 

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

जनपद अंबेडकरनगर अंतर्गत टांडा नगर में ताज टॉकीज तिराहे पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात गोष्ठी संपन्न कराई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर गयादीन सिंह भारती वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारती ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के कृतज्ञता एवं कर्मठता पर आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराया तथा उनके आदर्श चरित्र एवं उनकी भावनाओं के सम्मान में सीख लेने की अपील की श्री भारती ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के इतिहास पर नजर डालते हुए गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि संत रविदास जी का जन्म वाराणसी में 1414 ईस्वी संवत 1471 के माघ मास की पूर्णिमा को रविवार के दिन होना बताया और बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी प्रखर विद्वान एवं संपूर्ण समाज के पुरोधा कहे जाते रहे इन्होंने अपने कृतियों के बल पर संत शिरोमणि होने का गौरव हासिल किया जिससे संपूर्ण समाज को सीख लेने के लिए दृढ़ संकल्पित किया गोष्टी को मुख्य रूप से शोषित समाज परिषद के अध्यक्ष रामाश्रय अकेला मेवा लाल गौतम दिनेश कुमार नंदलाल भारती गौरी शंकर भारती मिश्री लाल आर्य वीरेंद्र कुमार अंबेश मनोज कुमार गौतम इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार आदि सैकड़ों दलित नेताओं द्वारा गोष्ठी को संबोधित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्श चरित्र से सीख लेने हेतु संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर