उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में अदानी समूह कंपनियों की जांच की मांग को लेकर एलआईसी के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट से जुलूस निकालकर ट्राफिक चैराहे होते हुए एलआईसी चैराहे पहुंचकर कांग्रेसियों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिस प्रकार से आम जनता का पैसा एलआईसी, एसबीआई बैंकों में जमा था, उस पैसे को अडानी की कंपनियों में लगा दिया गया, जिस प्रकार से आज लगातार उनके शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है, उससे आम जनता का पैसा डूब रहा है। संयुक्त विपक्ष ने संसद में नोटिस देकर इसमें चर्चा कराने की लगातार मांग कर रही है, लेकिन सत्ता पक्ष चर्चा कराने को तैयार नहीं क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी के नजदीक होने के कारण इन पर सरकार जांच कराने को तैयार नहीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पहले ही बता चुके थे। आज विपक्ष जेपीसी जांच की मांग कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के नेतृत्व में कमेटी गठित कर इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। आज जब अपने दोस्त पर मामला आया है तो ना तो सीबीआई दिखाई दे रही है न ईडी दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की जल्द से जल्द जांच कराई जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतर कर आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी। आम जनता को बैंक से लोन लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है लेकिन पूंजीपति दोस्तों के लिए सरकार के इशारे पर बैंकों से बिना रुकावट के पैसा दिया जा रहा है। आज कई पूंजीपति दोस्त बैंकों का पैसा लेकर विदेशों में भाग गए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की इस प्रकरण की जल्द से जल्द जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर कुलदीप मिश्रा, भगवानदीन समदरिया, जग जाहिर पटेल, कामता प्रसाद द्विवेदी, कालीचरण राजपूत, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, विजय मणि त्रिपाठी, निरंजन कुशवाहा, गुरुदीन दुबे, सविता पाल, सुमन विश्वकर्मा, रमेश चंद्र मौर्या, स्वतंत्र देव विश्वकर्मा, मयंक बाजपेई, महेंद्र सिंह, रवि कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.