*रेडक्रॉस की राज्य शाखा ने किया अंबेडकर नगर यूथ आइकन को किया सम्मानित*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर राजधानी लखनऊ स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव एवम् महासचिव/कमिश्नर सेंट जॉन एंबुलेंस डॉ0 हिमाबिंदु नायक ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अम्बेडकर नगर के साथ यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता द्वारा किए जा रहे सहयोग एवम् सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों के संचालन के लिए राज्य शाखा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि युवा प्रवीण गुप्ता के अध्यक्षता में संचालित युवक मंगल दल-ब्राहिमपुर कुशमा की ओर से रेड क्रास सोसाइटी के अन्तर्गत अब तक दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर एक दर्जन से अधिक रक्तदान कराया जा चुका है। संगठन की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद की कार्यकारिणी में सदस्य भी नामित किया गया है।
राज्य शाखा की ओर से सम्मानित किए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवम् रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर के उपाध्यक्ष डॉ0 श्रीकांत शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवम् रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर के नॉन ऑफिशियल उपाध्यक्ष डॉ0 संजय वर्मा, उप जिला कुष्ठ अधिकारी एवम् रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर के ऑफिशियल सचिव डॉ0 आशुतोष सिंह तथा रेड क्रास अम्बेडकर नगर की नॉन ऑफिशियल सचिव एवम् युवान फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष संध्या सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.