*साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र व सुरेशलाल को मातृभाषा साहित्य सम्मान*

*साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र व सुरेशलाल को मातृभाषा साहित्य सम्मान*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अम्बेडकर नगर।साहित्य के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित संगम अकादमी,कोटा,राजस्थान द्वारा जिले के दो शिक्षकों को मातृभाषा साहित्य सम्मान,2023 प्रदान किये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि सहित शिक्षाविदों व जिलेवासियों ने खुशी का इजहार किया है।

ज्ञातव्य है कि इसवर्ष देशभर के 73 साहित्यकारों को जनवरी में विश्व हिंदी दिवस पर विश्व हिंदी साहित्यरत्न सम्मान प्रदान करने वाली उक्त संगम अकादमी द्वारा 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 08 फरवरी को देशभर के कुल 43 हिंदी साहित्यकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।जिसमें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर के वरिष्ठ शिक्षक उदयराज मिश्र व राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज के प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव के भी नाम सम्मिलित होने से जिले का गौरव बढ़ा है।

ध्यातव्य है कि इसी महीने उक्त दोनों साहित्यकारों का साझा काव्यसंग्रह “सारंग” भी प्रकाशित हुआ है।जिसके उपलक्ष्य में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह व प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने उक्त श्रीमिश्र को कॉलेज स्तर पर भी सम्मानित करते हुए अंगवस्त्रम भेंट किया।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर