*युवान फाउण्डेशन ने कारागार पुस्तकालय को उपलब्ध कराया पुस्तक*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
आज दिनांक 11.02.2023 को जिला कारागार, अम्बेडकरनगर में स्थापित पुस्तकालय के विस्तारीकरण हेतु युवान फाउण्डेशन द्वारा डा० ए०के० ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के सहयोग से संचालित ‘तेजस परियोजना के अन्तर्गत कारागार में निरूद्ध बंदियों को अवसाद से मुक्त रखने व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कुल 115 पुस्तकों की एक श्रृंखला जिसमें राष्ट्र सपूतों की जीवनियां प्रेणात्मक कहानियां, देशभक्ति, प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास, गीत-गजल व प्रतियोगी परीक्षाओं सम्बन्धी पुस्तकें प्र०अधीक्षक गिरिजा शंकर यादव को प्रदान किया गया। इस सराहनीय योगदान हेतु जेल अधीक्षक द्वारा युवान फाउण्डेशन अध्यक्ष व यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर महासचिव अभिनव वर्मा, डिप्टी जेलर छोटे लाल सरोज व अबसार अहमद, वरिष्ठ सहायक, रघुनाथ प्रसाद यादव, कनिष्ठ सहायक, विपिन कुमार व अनूप कुमार गोंड़ के साथ-साथ समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.