दबंग सुरेन्द्र यादव ने सार्वजनिक सीसी मार्ग को ही बना दिया तबेला, राहगीर लहू-लुहान, जिम्मेदार मौन

उत्तर प्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के पिपरौली गाँव में सुरेन्द्र यादव नाम के व्यक्ति ने अपने घर के सामने के सीसी मार्ग को अवरुद्ध करके उसी को ही तबेला बना दिया है, दिनांक 10 फरवरी को इसी

तबेले की एक गाय ने गाँव के ही राजू पुत्र प्रेम बहादुर को लहू-लुहान कर दिया, शिकायत करने पर तबेला मालिक सुरेन्द्र यादव ने भी उसके साथ मार पीट की, 112 नंबर पर सूचना के पश्चात पहुंची पुलिस भी खानापूर्ति करके चली गयी। पीड़ित जब थाने पर सूचना दर्ज कराने गया तो उसे नगर निगम जाने को कहा गया और जब नगर निगम में संपर्क किया गया तो वहां कोई सुनने वाला नहीं मिला, सभी इन्वेस्टर समिट में व्यस्त हैं। एक तरफ शासन प्रशासन पीड़ित को इधर-उधर दौड़ा रहे हैं

दूसरी तरफ सुरेन्द्र यादव ने दबंगई की बदौलत मार्ग को अवरुद्ध करके रखा हुआ है। पीड़ित सहित पूरा मोहल्ला दहशत में है। पीड़ित न्याय की आस में—

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश