*जनता को हाउस टैक्स से राहत दिलाना मुख्य उद्देश्य-प्रदीप कुमार गुप्ता*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

टांडा अंबेडकर नगर नगर पालिका परिषद टांडा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार गुप्ता शंकर गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि इस बार स्थानीय निकाय के चुनाव में मुझे जनता ने जीत दिलाया तो प्राथमिकता के आधार पर मनमाने ढंग से लगाए गए हाउस टैक्स को शासन स्तर से जनता को राहत दिलाने का काम किया जाएगा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के कार्य करती है। टांडा के 25 वार्डों में बगैर भेदभाव से विकास कराया जाएगा शंकर गुप्ता ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व में मुझ पर भरोसा कर प्रत्याशी बनाया है यदि जनता ने मुझे चुनाव जिताया प्रदेश सरकार का ध्यान विशेष रुप से टांडा नगरपालिका पर रहेगा और व्यापक स्तर पर विकास कराया जाएगा उन्होंने कहा कि नगर के जनता के लिए मेरे दरवाजे खुले रहेंगे कहीं भी कोई समस्या है तो उसके लिए सबसे आगे आकर के समस्या का समाधान कराया जाएगा उन्होंने कहा कि गत दिवस हाउस टैक्स वह मालवाहक गाड़ियों से व्यापारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा था उस समय मैं ही व्यापारियों एवं नगर के लोगों के लिए संघर्ष करने का काम किया था इस दौरान चुनाव संयोजक राजेंद्र कुमार अग्रवाल बबुआ नगर अध्यक्ष अनुराग जयसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश गुप्ता गौतम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर