*आत्मनिर्भर भारत:अवसर एवं चुनौतियों पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन* 

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर अंबेडकर नगर के बी.एड.विभाग के संयोजन में आत्मनिर्भर भारत पर एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।जिसमें कालेज के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में नीरज यादव

जिला समन्वयक विज्ञान भारती अंबेडकरनगर तथा ममता श्रीवास्तव सूक्ष्म उद्यमी रहे।

मुख्य वक्ता नीरज यादव जी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को बताया कि भारत अपने आजादी के अमृत काल तथा जी-20 की मेजबानी से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग मंच पर

अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने कोर प्रगतिशील है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” एवं “वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट” को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान भीषण त्रासदी से भारत का अर्थ तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया अतः भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि भारत की जनसंख्या पूरे विश्व में सर्वाधिक हो गई है संपूर्ण जनसंख्या को रोजगार देना बहुत बड़ी चुनौती है उस चुनौती पर केवल आत्मनिर्भरता या स्वरोजगार के द्वारा ही काबू पाया जा सकता है। साथ ही लघु उद्यमी श्रीमती ममता श्रीवास्तव जी ने बताया कि वह होममेड स्नेक का व्यवसाय करती हैं जिसको उन्होंने बहुत जल्द ही शुरू किया है और इसकी मार्केटिंग आसानी से अकबरपुर में हो जाती है उनके बनाए गए प्रोडक्ट की अच्छी खासी मांग बाजार में मिल जा रही है। आप अपने किसी भी कौशल का ठीक प्रकार से प्रयोग करके अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्वेता रस्तोगी द्वारा की गई कार्यक्रम के इस अवसर पर आलोक तिवारी डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा एक चर्चा परिचर्चा आए हुए वक्ताओं के साथ की गई जिसमें विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए और कालेज के समस्त विद्यार्थी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो इसके लिए कॉलेज में कैरियर और रोजगार काउंसलिंग सेल भी गठित है किसी भी समस्या पर विद्यार्थी उस सेल के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर