छः के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 6 के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की।

कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने जनता में भय आतंक फैलाकर गुण्डा गर्दी करने वाले कल्लू सोनी पुत्र कुन्नू सोनी निवासी शंकर बाजार, नरेन्द्र पुत्र धनी निवासी कच्ची छावनी कर्वी, फेरन पुत्र रजा निवासी बन्धोइन, अरुण पटेल पुत्र भगवानदीन उर्फ बंगा निवासी मैनहाई व साढ़ूभाई उर्फ पंचमलाल पुत्र सतनवा निवासी कंठीपुर के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार पहाडी थाना प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार नागर ने जनता में भय आतंक फैलाकर गुण्डा गर्दी करने वाले कल्लू यादव पुत्र राजनारायण पुत्र मइयादीन यादव निवासी बक्टा बुजुर्ग के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट