अधिवक्ता की गाड़ी में टक्कर, डम्पर चालक द्वारा अधिवक्ता के ड्राइवर का अपहरण करने का प्रयास 

उत्तरप्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ – लखनऊ के अति व्यस्त अवध चौराहे पर अधिवक्ता अरुण कुमार पाठक की स्विफ्ट कार जिसका नंबर UP 32 KB 0441में डम्पर जिसका नंबर UP 32 SN 2526 ने पीछे से टक्कर मार दी। कार अधिवक्ता के भाई संतोष

कुमार पाठक के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिवक्ता के ड्राइवर ने जब डम्पर को रोकने का प्रयास किया तो डम्पर चालक ने अधिवक्ता के ड्राइवर मुकेश शर्मा को डम्पर में ही खींच लिया और डम्पर लेकर

भाग गया, डम्पर का पीछा करके कृष्णा नगर थाने के पास पकड़ा गया तो ट्रक मालिक सहित लगभग तीन दर्जन लोगों ने घेरकर डम्पर चालक छुड़ा लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना मानक नगर में अधिवक्ताओं के पहुंचने पर 279, 427, 342,147, 504, 506 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी मानक नगर लखनऊ ने जाँच करके उचित वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

 

रिपोर्ट: प्रदेश हेड राजेन्द्र पाण्डेय लखनऊ