राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अपना विशेष स्थान बनाने वाले जनपद के छात्र छात्राओं रजनीश पटेल, रशीदा खातून, शिव कुमार वर्मा,अजय चौधरी,अमित यादव, देवेश वर्मा को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नारायनपुर प्रीतमपुर हीरापुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे टांडा के विधायक राममूर्ति वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत अंबेडकरनगर श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह उर्फ संजय सिंह ब्लाक प्रमुख बसखारी उपस्थित रहे।जिले को गौरवांवित करने वाले इन छात्रों का सम्मान कर टांडा के विधायक राम मूर्ति वर्मा ने कहा युवा पीढ़ी पर ही भारत के विकास को नई दिशा देने की जिम्मेदारी है। सुखद और सौभाग्य की बात है। भारत की विकास यात्रा में अपनी भागीदारी निभाने के जनपद अंबेडकरनगर की युवा पीढ़ी का प्रशासनिक करियर में चयनित होना जनपद सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।दिन रात एक कर पूर्ण प्रतिबध्दता और लगन के साथ मेहनत कर इस मुकाम को हासिल करने वाले इन छात्रों की निष्ठा को भी नमन है। सफल हुए अभ्यर्थियों ने सम्मान समारोह में कहा कि असफल होने पर भी मनोबल न गिरने दिया जाय और अध्ययन जारी रखा जाय, सफल लोगों का अनुसरण मंजिल तक जरूर पहुंचाएगी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत साधू वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रशासनिक अफसरों के ऊपर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ लोगो की अपेक्षाओं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना होता है। उन्होंने कहा कि जनपद के युवाओं को यह गौरव हासिल हुआ है, जो अन्य अध्ययनरत छात्रों का अवश्य उत्साह वर्धन करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख बसखारी संजय सिंह ने सर्वोच्च पद तक पहुंचने और बेहतर छवि बनाने का आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमयता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक समाजसेवी विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.