नगर पंचायत की पहली बैठक मे सफ़ाई, पेयजल जल निकासी का मुद्दा उठा

 

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)खेतासराय जौनपुर।नगर पंचायत खेतासराय में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद एवं 13 सभासदों की उपस्थिति में पहली बोर्ड की बैठक कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई। जिसमें कई वार्डो में उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर बैठक में सभासदो ने प्रस्ताव दिया।

 

 

इसमें साफ सफाई पेयजल सुंदरीकरण, नाली, जल निकासी सड़क की मरम्मत के अलावा पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट से प्रकाश की उचित व्यवस्था नाली इंटरलोकिंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कासीमपुर वार्ड में पेयजल की समस्या होने के चलते नगर पंचायत द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की बात कही गई सरवरपुर में ऋषि तालाब से किसानों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा नगर के तालाब की सुंदरीकरण की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया।

 

 

इसी क्रम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिशासी अधिकारी डा. रवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु शपथ दिलायी गयी। एवं रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया, साथ ही विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों से गीला एवं सूखा कूड़ा को अलग अलग निकालने की अपील की गयी।

 

 

बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद सभासद, एजाज अहमद, विवेक यादव, भाई लाल सोनकर सलीम अहमद, मोहम्मद खालिद, शैलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।