राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश :चित्रकूट। धर्मनगरी में श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर पहली बार यहां आने वाले श्रद्धालुओं और कांवडियों पर विमान से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सांसद आरके सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा सरकार ने चित्रकूट को विशेष महत्व दिया है। धर्मनगरी को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर धन उपलब्ध करा रही है। लालापुर स्थिति बाल्मीकि आश्रम के विकास का मामला हो या तुलसीजन्म स्थली राजापुर के विकास की बात हो, योगी सरकार द्वारा निरंतर धन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार चित्रकूट में भी पर्यटन विकास के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें हवाई पट्टी शुरू होने के बाद सीधे विदेशों से भी श्रद्धालु यहां आने लगेंगे। जिससे इस क्षेत्र के रोजगार में भी बढोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के इतिहास में पहली बार शिवभक्त कांवडियों और अमावस्या में आने वाले श्रद्धालुओं पर विमान से पुष्प वर्षा होने जा रही है।
सांसद ने बताया कि जिले की पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वह स्वयं रामघाट पर मौजूद रहेंगे और कांवडियों और अमावस्या मेले में आए श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे।
You must be logged in to post a comment.