नेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ के प्रबंधक एवं संयुक्त मंत्री , मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी श्री प्रताप सिंह जंगलिया जी द्वारा 77वे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण कर मेघावी छात्रों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/लखनऊ में राष्ट्र के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर नेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ के प्रबंधक एवं संयुक्त मंत्री , मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी श्री प्रताप सिंह जंगलिया जी द्वारा विद्यालय परिसर में झंडा रोहणकर उक्त परिसर स्थित चंद्र भानु गुप्त सभागार मे मेघावी छात्रों को सम्मानित कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं संस्कार दिलाने हेतु अध्यापकों से अनुरोध किया और कहा हमारे राष्ट्र का ध्वज सदैव ऊंचा रहेगा , इसकी गौरव मई कीर्ति विश्व विख्यात है, तिरंगा हमारे देश की शान है, इस ध्वज को फहराते हुए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, मैं जीवन पर्यंत तिरंगे की शान को झुकने नहीं दूंगा , इस अवसर पर श्री रामचंद्र ( प्रधानाचार्य ) , श्री विक्रम सिंह सिकरवार , श्री सचिन सिंह ( प्रदेश सचिव ) श्री अवधेश कोठारी, श्री दीपक शाह , श्री एo केo शर्मा , श्री अंकित मिश्रा, श्री कमल प्रताप सिंह, सहित अन्य विद्यालय प्रशासन / अध्यापक गण मौजूद थे।

 

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत