पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई 

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर ÷पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित अटल बिहारी वाजपेई जी 99 वें जन्म जयंती समारोह भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन सहित जनपद के 23 मंडलों की सभी 1899 बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में श्रद्धा पूर्वक जन्म दिन मनाया गया।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी, विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय मंत्री जिला प्रवासी विनोद कुमार की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवम पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी के संयोजन/संचालन में सम्पन्न हुई गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती को भाजपा सुशासन दिवस पर के रूप में मनाती आई है। कहा कि अटल जी का जन्म मध्यप्रदेश की ग्वालियर में सामान्य परिवार में हुआ था।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बाल स्वयं सेवक के रूप में अपना सामाजिक कार्य शुरू किया था।अटल जी प्रथम बार बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने हुए थे।प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी द्वारा देश की विकास के लिए संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जिला प्रवासी विनोद कुमार ने कहा कि देश हित में राजनीति करने की प्रेरणा पण्डित अटल बिहारी वाजपेई जी से ही मिला है।कहा कि संघ को बदनाम करने के लिए संघ पर सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी जी की हत्या का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया था।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपना संबोधन भारत माता की जय और पण्डित अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे की नारे से शुरूकिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी को सर्वश्रेष्ठ सांसद होने का गौरव उनके संसद में अच्छे आचरण और मुखर वक्ता के रूप में प्राप्त हुआ था।भारत रत्न अटल जी 1957 में बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने अटल जी की हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा और काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं ।प्रसिद्ध कविता को भी पढ़ कर उसे जीवंत किया। कहा है अटल जी के ही प्रधानमंत्री काल में देश की विकास के लिए देश के सभी कोनों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री सड़क योजना प्रारम्भ हुआ था।अटल जी ने कहा था कि लोक तंत्र की शक्ति हमारे लिए गर्व की बात है। मत भेद होना चाहिए लेकिन मन भेद नहीं होना चाहिए। आभार सह जिला संयोजक शुभम अग्रहरि शाश्वत ने व्यक्त किया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद, सुनील पासवान,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,शाश्वत मिश्र,रमेश यादव,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह सिंह,अंशुमान सिंह, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,डाक्टर पूनम राय,उपमा पाण्डेय,संजय तिवारी,नन्द कुमार तिवारी राना,राजेश्वर गौतम,अंकित पाण्डेय,उमा शंकर सिंह,गौतम उपाध्याय,आनंद श्रीवास्तव,प्रत्यूष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर