*जौनपुर से चुनाव लड़ने की ताल ठोंक रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कसा क़ानून का शिकंजा, अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार, एमपी एमएलए कोर्ट कल सुनाएगी सज़ा!*

उत्तर प्रदेश/ राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/ जौनपुर नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर मुजफ्फरनगर निवासी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020

को थाना लाइन बाजार में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम पर मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप था कि संतोष विक्रम दो साथियों के साथ

अभिनव का अपहरण कर पूर्व सांसद के आवास पर ले गए, वहां धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए, गालियां देते हुए सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया. इंकार करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी. इस मामले में पूर्व सांसद की  गिरफ्तारी हुई थी फिर ज़मानत पर बाहर आए थे. वादी बाद में मुकरा भी था.

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत