भारत का आध्यात्म एवं होम्योपैथी ,डॉक्टर रविकांत त्रिपाठी

  1. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अयोध्या
    डॉक्टर बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारत का आध्यात्म एवं होम्योपैथी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू गोरखपुर में आयोजित किया गया जिसमें नगर के चिकित्सक डॉक्टर रविकांत त्रिपाठी सम्मिलित हुए वार्ता के दौरान डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि भारत का आध्यात्म और होम्योपैथी का गहरा संबंध है होम्योपैथी जीवनी शक्ति जिसे हम वाइटल फोर्स के नाम से जानते हैं के सिद्धांत पर कार्य करती हैं, जो सभी जीवो में विद्यमान है वही जीवन को सुचार रूप से संचालित करती है दूसरी तरफ अध्यात्म की बात करें तो उसे हम जीवन में आत्मा का नाम देते हैं जो जीवन को संचालित करने का कार्य करती है जिसे हम देख नहीं सकते पर अनुभव कर सकते हैं जब यहीं जीवनी शक्ति कमजोर होती हैं तो हमारा शरीर कुछ लक्षणों को प्रदर्शित करता हैं जिसे हम बीमारी का नाम देते है कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सा विकास महासंघ के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को गीता रामायण के श्लोक से तुलना कर विस्तृत रूप से होम्योपैथी और अध्यात्म के संबंध को तार्किक रूप से प्रस्तुत किया कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर वरनेट होम्योपैथी के मुख्य व्यवस्थापक डॉक्टर नीतिश चंद्र दुबे जी ने सभी आए हुए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रयागराज से डॉक्टर एस एम सिंह, लखनऊ के डॉक्टर पी के शुक्ला, डॉक्टर राम सिंह, डॉक्टर भक्त वत्सल, डॉक्टर एस के मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किये डॉ देवेश ,डॉक्टर अमित, डॉक्टर मनीष ने अपने चिकित्सकीय अनुभव को साझा किया डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी, डॉक्टर राजेश तिवारी, डॉक्टर प्रिंस आजाद ,डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव सहित प्रदेश भर के सैकड़ो चिकित्सक उपस्थित रहे |
  2. रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मण्डल