न्यूज प्रतापगढ़।

विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक का जोरदार स्वागत।

 

सपा, लोहिया वाहिनी ने सातों विधानसभा के लिए घोषित किए अध्यक्षों के नाम।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक कर्म भूमि टी वी) प्रतापगढ़. लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पार्टी इकाइयों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने जनपद की सातों विधानसभाओं में सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें अभिषेक यादव पुत्र (विजययादव) को विधानसभा रामपुर खास का अध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्य़कर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।मंगलवार को रामपुर खास में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभिषेक यादव का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा भी लगाया। स्वागत के पश्चात अभिषेक यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी और वरिष्ठ नेताओं ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे अभिषेक ने कहा, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ताधारी दल को टक्कर दे रही है। राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं, समाजवादी पार्टी 2024 के चुनाव में इतिहास रचने जा रही है। इसके लिए पार्टी कार्य़कर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बाबू रामधन यादव, मानवेंद्र यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, राजू यादव (लोहिया), विजय यादव, पवन यादव, सचिन यादव, नकुल यादव, दिनेश वर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मोहित रजक आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट

हरिश्चन्द्र यादव

जिला ब्यूरो,संवाददाता

दैनिक कर्म भूमि टी वी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।