उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) परसेंडी सीतापुर। गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया धौरहरा क्षेत्र का दौरा कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। गठबंधन प्रत्याशी आनंद भदौरिया सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरा और झंडा किसी का लगाओ मगर बटन साइकिल का। सीतापुर के विकासखंड परसेंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिखौना मैं आयोजित समाजवादी कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी आनंद भदौरिया के समर्थन में की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रहित भारती ने कहा भाजपा झूठ की राजनीति करती है 400 का सिलेंडर 1100 में बेचती है वही 5 किलो राशन देकर वही लूटती है जनता सब जान चुकी है अब उसे उकार फेंकने का काम करेगी और देश में गठबंधन सरकार बनेगी। कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया सभा को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को हर साल ₹1 लाख मिलेगा तो वही नौजवानों को रोजगार और वृद्धो को पेंशन दी जाएगी। आनंद भदौरिया ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तहसील हो या थाना हर जगह पर भ्रष्टाचार कायम है मगर भाजपा सरकार हटते ही गठबंधन की सरकार बनेगी और सभी थाने तहसीलें भ्रष्टाचार मुक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजन ताहिर अंसारी ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है वह पुराने संसद को हटाकर साइकिल वाला सांसद लेंगे और देश में विकास का पहिया घुमाएंगे इस अवसर पर पूर्व एमएलसी एवं धौरहरा गठबंधन प्रत्याशी आनंद भदौरिया समेत भारी संख्या में समर्थन एवं कार्यकर्ता अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य सीतापुर उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.