मिर्जापुर ब्रेकिंग न्यूज़

गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर द्वारा छठ पूजा के लिए किया गया घाट सफाई।

 

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) मिर्जापुर विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि के सानिध्य में मिर्जापुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह के अध्यक्षता में छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने मिर्जापुर के नारायनपुर ब्लॉक के रैपुरिया गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया, पूजा स्थल से लेकर घाट व सीढ़ियों की सफाई की गई। इस कार्य को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, गोरक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति समेत प्रदेश नेतृत्व ने सराहा एवम् सभी इकाइयों के लिए प्रेरणा बताया। मिर्जापुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह ने प्रोत्साहन के लिए नेतृत्व को धन्यवाद अर्पित किया एवं सहयोगियों को सम्मानित करने का फैसला किया।
उक्त मौके पर चुनार विधानसभा प्रभारी अमरदीप सिंह, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सेठ, चुनार विधानसभा मिडिया प्रभारी अखिलेश कुमार, चुनार विधानसभा मंत्री अजीत कश्यप, नारायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, रैपुरिया ग्राम प्रधान कमलेश सिंह एवम् साथी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 52 9220 26_99 1923 5535,👆👆👆