विश्व हिंदू महासंघ के सफलतम अधिवेशन की शुभकामनाएं: प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय।

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) वाराणसीविश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महा अधिवेशन की प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति जी समेत आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल और व्यवस्था मंडल को ढेर सारा साधुवाद दिया, उन्होंने कहा कि बड़े गर्व का विषय है की विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष का स्वप्न साकार हुआ, तीर्थ के राजा प्रयाग में महा अधिवेशन सफल हुआ और हमारे विरोधी परास्त हुए। जिनको लगता था की विश्व हिंदू महासंघ प्रयाग में अपना अधिवेशन सफल नहीं कर पाएगा उन्हें मुंह की खानी पड़ी। गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने हमेशा की भांति हिंदुत्व और गोरक्षा के क्षेत्र में इतिहास कायम किया है। प्रयागराज प्रशासन को सादर धन्यवाद जो इस सफलतम कार्यक्रम के सुरक्षा में भागीदार बनें।गोरक्षा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी द्वारा प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति को महासंघ का अनन्य सिपाही करार देना अक्षरशः सत्य है, गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति संगठन के प्रति लगनसील और परिश्रमी हैं, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उन्होंने कठिन परिश्रम किया है जिसके लिए मैं गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की तरफ से उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं और उनके यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

रिपोर्ट जिला ब्यूरो दीपक त्रिपाठी वाराणसी उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535👆👆👆