*रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण*

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) लखनऊ, 25 दिसंबरः* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा राजधानी लखनऊ में गोमती किनारे कुड़ियाघाट पर स्थापित की गई है। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के रचनाकार अमरपाल सिंह को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने अटल संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई।स्वागत भाषण विधायक नीरज बोरा ने किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि की मौजूदगी रही।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 52 92 20 26👆🏻👆🏻👆🏻