विंध्याचल मण्डल सम्मान समारोह में एकीकरण अत्यंत सराहनीय: आशुतोष त्रिपाठी।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) प्रयागराज विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह 08/01/2025 को विंध्याचल मण्डल में एकीकरण का एक सराहनीय कार्यक्रम होगा, उक्त बातें प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्य अतिथि बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, बतौर विशिष्ट अतिथि महासंघ प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्षा संतोष मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, स्वयं मैं, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष महंत विनोद नाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पुलेंद्र यादव, बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, समस्त प्रदेश मंत्री, समस्त मण्डल प्रभारी, काशी संभाग के समस्त पदाधिकारीगण, मिर्जापुर जिला प्रशासन, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, काशी के महान संगीतज्ञों, हिंदू संगठनों इत्यादि को एक मंच पर लाना विंध्याचल मण्डल की एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने इसके लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, काशी सह संभाग प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह, विंध्याचल मण्डल प्रभारी डॉक्टर प्रभाष सिंह, विंध्याचल सह मण्डल प्रभारी सतानंद विश्वकर्मा उर्फ दिलकश को जमकर सराहा एवं धन्यवाद अर्पित किया।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे प्रयागराज उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 92 20 26 99 19 23 55 35👆🏻👆🏻👆🏻