उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )मिर्जापुर के अदलहाट स्थित अभिनव नगर कॉलोनी, फत्तेपूर टोलप्लाजा पर आयोजित विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह में गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान को ऑर्गनाइज कर रहे हमारे रणबांकुरे आज मुझे गोरक्षा के मंच पर गौरवान्वित करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति के निर्देशन में रणबाकुरों के किए कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि समेत विंध्याचल मण्डल परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया, उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षा अनुपमा सेठ को ससम्मान नेतृत्व देकर एक नवनियुक्त मातृशक्ति को गोरक्षा प्रकोष्ठ में नेतृत्व क्षमता देना और भी सराहनीय है। हम इस सफल कार्यक्रम से संतुष्ट हैं।
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.