उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के संयुक्त निर्देशन में करणी कृपा फाउंडेशन की फाउंडर करिश्मा हाड़ा के विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के साथ मिलकर 29 जनवरी से कपड़े का बैग बांटकर महाकुंभ में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का आगाज किया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ब्रांड एम्बेसडर करिश्मा हाड़ा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की शुरुआत प्रयागराज से करके पूरे देश में इसे एक आंदोलन का रूप देना चाहती हैं, उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी द्वारा दिए सहयोग को सराहा, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महासंघ इस कार्य में सहयोग कर रहा है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश प्लास्टिक मुक्त प्रदेश जरूर बनेगा, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति को धन्यवाद अर्पित किया। उक्त अवसर पर प्रयागराज मण्डल प्रभारी नीरज द्विवेदी, प्रयागराज जिला प्रभारी अजय मिश्रा, प्रयागराज जिलाध्यक्ष हरिकेश शुक्ला, यमुनापार जिलाध्यक्ष सेवालाल पटेल, कौशांबी जिला प्रभारी विनय मिश्रा, कौशांबी जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, प्रयागराज जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, गंगापार जिलाध्यक्ष शनि विश्वकर्मा, प्रयागराज जिला मंत्री सुनील बल्ली, राजपति मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, सुधांशु शुक्ला, प्रियंका पाराशर आदि सहयोगी मौजूद रहें।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे प्रयागराज उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय के दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 19 23 5535👆🏻👆🏻👆🏻