भरतकूप पुलिस को मिली सफलता पिता की हत्या करने वाला अभियुक्त लालमन हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निरी0 संजय उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करने वाले अभियुक्त लालमणि पुत्र स्व0 चन्द्रभान निवासी भारतपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बंध में थाना भरतकूप में अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. संजय उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप
2. वरि0उ0नि0 राजेश कुमार मिश्रा
3. उ0नि0 राहुल
4. आरक्षी विजय
5. आरक्षी संतोष

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट