सहायक आयुक्त खाद्य सुश्री प्रियंका सिंह के निर्देश पर होली के पर्व पर विशेष अभियान के अन्तर्गत अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मोके पर ही नष्ट कराया गया।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-। सुश्री प्रियंका सिंह के निर्देश पर होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत दिनांक 06.03.2025 से 09.03.2025 तक जनपद के कर्वी/राजापुर /मऊ/मानिकपुर तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कुल 30 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये तथा 366 किग्रा० कचरी अनुमानित मूल्य 17800/- एवं 448 किग्रा० साबूदाना अनुमानित मूल्य 26800/- रूपये सीज किया गया तथा 18 किग्रा० मिल्क केक अनुमानित मूल्य 5400/- 07 किग्रा० कलाकन्द अनुमानित मूल्य 2100/- व 91 किग्रा० खोवा अनुमानित मूल्य 27300/- अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मोके पर ही नष्ट कराया गया। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-

1. कीं स्थित श्री गणेश स्वीट्स हाउस से 01 नमूना खाद्य पदार्थ पनीर का संग्रहीत किया गया।

2. गोकुलपुरी कीं स्थित मे० दिनेश चन्द्र किराना स्टोर से 01 नमूना खाद्य पदार्थ सूजी का संग्रहीत किया गया। 3. शंकर बाजार कीं स्थित में० माँ शारदा स्वीट से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मिल्क केक का संग्रहीत किया गया तथा

3. 18 किग्रा० मिल्क केक अनुमानित मूल्य रु0 5400/- अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

4. कर्वी खोवामण्डी से 03 नमूना खाद्य पदार्थ खोवा का संग्रहीत किया गया तथा 51 किया० खोवा अनुमानित मूल्य रू० 15300/- अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

5. राजापुर स्थित मे० मयंक ट्रेडर्स से 01 नमूना खाद्य पदार्थ प्रीमियम मसाला मटर का संग्रहीत किया गया।

6. सीतापुर कर्वी स्थित मे० अभय प्रावीजन से 01 नमूना खाद्य पदार्थ बेसन का संग्रहीत किया गया।

7. सीतापुर कर्वी स्थित मे० एम०एस०आर०के० प्रावीजन से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मैदा का संग्रहीत किया गया।

8. कीं स्थित में० रामेश्वर ट्रेडर्स से 01 नमूना खाद्य पदार्थ हींग जीरा मटर का संग्रहीत किया गया।

9. मऊ स्थित मे० श्री भगवती प्रसाद किराना से 02 नमूना खाद्य पदार्थ देशी घी व साबूदाना का संग्रहीत किया गया तथा 448 किग्रा० साबूदाना अनुमानित मूल्य रू0 26800/- सीज किया गया।

10. मऊ स्थित मे० मिश्रा किराना स्टोर से 03 नमूना खाद्य पदार्थ कचरी, कचरी व रथ वनस्पति तथा मे० विजय नारायण किराना स्टोर से 01 नमूना कचरी का संग्रहीत किया गया तथा 366 किग्रा० कचरी अनुमानित मूल्य रू0 17800/-सीज किया गया।

11. कर्वी स्थित मे० गुप्ता ट्रेडर्स से 01 नमूना खाद्य पदार्थ चाय का संग्रहीत किया गया।

12. बरगढ़ स्थित मे० राज मिष्ठान भण्डार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ कलाकन्द का संग्रहीत किया गया तथा 07 किग्रा० अनुमानित मूल्य रू0 2100/- अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

13. बरगढ़ स्थित श्री अर्जुन कुमार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का संग्रहीत किया गया।

14. रैपुरा स्थित मे० जय माँ शारदा मिष्ठान भण्डार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ लड्डू का संग्रहीत किया गया।

15. कर्वी स्थित मे० कामदगिरि रेस्टोरेन्ट से 01 नमूना खाद्य पदार्थ दूध की बर्फी का संग्रहीत किया गया

16. बरगढ़ स्थित मे० माँ जानकी स्वीटस से 01 नमूना खाद्य पदार्थ कलाकन्द का संग्रहीत किया गया। 17. मऊ स्थित श्री राजकुमार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ चिप्स का संग्रहीत किया गया।

18. मऊ स्थित श्री शैलेन्द्र कुमार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मूंग पापड़ का संग्रहीत किया गया।

19. बरगढ़ स्थित श्री सतीश केशरवानी व श्री बसन्त लाल केशरवानी से 01-01 नमूना खाद्य पदार्थ खोया का संग्रहीत किया गया। तथा 40 किग्रा० अनुमानित मूल्य रु० 12000/- अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

20. बरगढ़ स्थित श्री रामू द्विवेदी व श्री अर्जुन लाल से 01-01 नमूना खाद्य पदार्थ पनीर व बेसन का संग्रहीत किया गया।

21. मऊ स्थित श्री सीताराम साहू से 01 नमूना खाद्य पदार्थ बर्फी का संग्रहीत किया गया।

22. देउधा स्थित कान्हा स्वीट्स से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मैदा का संग्रहीत किया गया।

उका संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया. जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, विनय कुमार, प्रमोद कुमार सोनकर उपस्थित रहें।

नोटः- होली अभियान अन्तर्गत लगभग 366 किग्रा० कचरी अनुमानित मूल्य 17,800, 448 किग्रा० साबूदाना मूल्य 26800, सीज करांया गया, लगभग 25 किग्रा मिल्क केक व कलाकन्द अनुमानित मूल्य 7500 लगभग 91 किग्रा० खोया अनुमानित मूल्य 27300 अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

रिपोर्टर ठाकुर पंकजसिंह राणा चित्रकूट