बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल हुई चौपट, कैसे करेगा किसान अपने परिवार का भरण पोषण

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट में एक बार फिर कुदरत ने किसानों की तोड़ी कमर। लगातार छठवें दिन भी रहा कुदरत का कहर जारी भरतकूप क्षेत्र के कई दर्जनों गांव में तेज बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृष्टि जिसके कारण किसानों की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गयी, वही कर्वी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किला मडफ़ा छेत्र के भी कई गांव ओलावृष्टि की चपेट में आ गए हैं ! भारी बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृष्टि के कारण किसानों के गेहू ,सरसो ,जौ, चना , अरहर की खड़ी फसल पूर्ण रूप से चौपट हो गई है
इसके बाद भी प्रशासन ने किसानों की अब तक कोई सुध नही ली !

अब ऐसे में देखना यह है कि बर्बाद हुई किसानों की फसलों में क्या अहम फैसला लेती है

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट